गुरुवार, 30 मार्च 2017

ऐ खुदा मेरे पलड़े में मौत लिख दे

ऐ खुदा मेरे पलड़े में मौत लिख दे,
या मेरी किस्मत का नया आयाम गढ़ दे,
कल भी हारा था आज भी हारा हूँ,
मेरी किस्मत में बस एक जीत लिख दे,

पलकों को कभी जपकया तक नहीं,
फिर यह आँखों के सामने दीवार क्यों?
दिल कभी किसी का दुखाया तक नहीं,
फिर यह आँखों में खालीपन का अहसास क्यों?
अश्क़ हर पल यही पूछते मेरे से कि,
सब कुछ किया भूला कुछ भी नहीं,
फिर भी इन आँखों में वो उम्मीद क्यों?
--सीरवी प्रकाश पंवार

शनिवार, 18 मार्च 2017

एक गीत रचा हैं मैने....

एक गीत रचा हैं मैने........
एक गीत सुना हैं तूने..........
फिर याद मेरी यू आई,
आँखों से आँसू निकला,
एक गीत रचा हैं मैने...............

वो दिन क्या याद हैं तुझको,
आँखों से मिलन हुए थे,
वो दिन क्या याद हैं तुझको,
जी भर हस कर रोए थे,
जब बात आई अपनों की,
मेने तोड़ा था बंधन पुराना,
एक गीत रचा हैं मैने.......................

एक बात तू याद रखना,
हाथों में हाथ ना दिखेंगे,
एक पल तू याद रखना,
अब बात ना तेरी करेंगे,
तेरी इस बेवफाई को,
मै जन्म-जन्म न भूलूँगा
एक गीत रचा हैं मैने.................
--सीरवी प्रकाश पंवार

शनिवार, 4 मार्च 2017

जरूरी नहीं था ........

ज़रूरी नहीं था की दुनिया के रंग देखूँ,
ज़िगर का टुकड़ा बनाना भी ज़रूरी नहीं था,
बस ज़रूरी था की तेरे गर्भ में पल भर रहूँ,
वैसे तो बेटी कहना भी तो ज़रूरी नहीं था,

सही कहाँ है किसी ने की किस्मत खुदा के हाथ  में,
मेरा खुदा भी तू और जीना भी तेरे हाथ में,
शायद मेने जहाँ के रंग कुछ पहले छेड़ दिए होंगे,
कि रंग देखने के पहले तूने ज़मी में दफ़ना दिया।

शायद खुदा होने नाते माँ तूने मेरा भविष्य देखा होंगा,
कभी लकीरों की आड़ में तो कभी दुष्कर्म की आड़ में जला होंगा,
मान लुंगी माँ लकीरों के आगे तेरी भी मज़बूरी रही होंगी,
फिर भी माँ लकीरों की आड़ में तो भरोसा जलाया होंगा।
--सीरवी प्रकाश पंवार

मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017

"सुखा बारूद"

              "सुखा बारूद"

हर रोज फूल सा खिलने की चाहत थी उसकी,
सूखे बारूद को को अंगारे की चाहत थी उसकी,
बेवजह बारिश कर क्या कर दिया तूने,
सूखे बारूद को गीला कर दिया तूने।

अगर हाथ माँगा होता तो हाथ थमा देता,
विश्वास माँगा होता तो ज़माना थामा देता,
फिर पेड़ नंगा करके यह क्या कर दिया तूने,
दिल माँगा तो ज़माने से रिहा कर दिया तूने।
--सीरवी प्रकाश पंवार
(हल ही DU घटना से प्रेरित,वीर जवान की बेटी के लिए)


शनिवार, 18 फ़रवरी 2017

यह आँखों में आंसू नापाक......

यह आँखों में आंसू नापाक हरकतों के हैं,
यह आँगन में लकीरे ज़िहाद की हैं,
ज़रा पीछे मुड़ के देख तेरा जहा खड़ा हैं...
यह हाथों में कलम नाजायज़ हरकतों की हैं।
--सीरवी प्रकाश पंवार

सोमवार, 6 फ़रवरी 2017

मुझे अहसास हुआ हैं.....

मुझे अहसास हुआ हैं की,
तुमने तीर चलाया हैं,
इश्क की बात छोड़ तुमने,
बेवफाई सामने लायी हैं,
फिर कहोगी सीरवी तुम,
तर्क-वितर्क करते हो,
मुझे मत कौस ऐ पागल,
तूने आपनो का सहारा लिया हैं।

कितनी कश्ती डूबी होंगी,
तेरे हुस्न की बहारों में,
मेने तो बचने का सहारा लिया,
तेरी बेवफाई अदाओं से।

गुरुवार, 26 जनवरी 2017

जिस माँ ने सिंदूर लगाया था......

जिस माँ ने सिन्दूर गवाया था,
उस माँ ने तिलक लगाया था,
अरे पूछो तुम उस माँ से,
क्या डिब्बी में सिन्दूर कम था,
अरे पूछो तुम उस माँ से,
क्या स्तन में दूध कम था,
अरे तुमने तो राजनीति की आड़ में,
बलिदान का कर्ज नोटों से चुकाया हैं,
फिर वही तिरंगा लहराकर,
जुबां से तीर चलाया हैं,
अरे उस वीर प्रसूता माँ ने,
अपना सिन्दूर और दूध गवाया हैं,
तुमने तो देशद्रोहियो से कन्धा मिलाकर,
फिर उस बलिदान को नीचा दिखाया हैं,
अरे शर्म करो दोहरे चरित्र पर,
तूने तिरंगे को मिट्टी में मिलाया हैं।
--सीरवी प्रकाश पंवारl

रविवार, 8 जनवरी 2017

आज तेरी आवाज में......

आज तेरी आवाज में,
शालीनता कही गायब हैं,
आज तेरी आवाज में,
स्थिरता कही कायम हैं,
आज फिर मेरे दिमाग की,
लकीरें वही कायम हैं,
जरा मिटा देना इन लकीरो को,
यह धागे बहुत पुराने हैं,
भले ही लकीरे न हो इन धागों की,
वसीयत जरूर बनानी हैं।
रिश्ते दिलो के बनना भी जरूरी नहीं,
बस तेरा तेरा जैसा मीत कही देखा नहीं,
भले ही वक्त ना हो बात करने का,
पर तेरे दर्द में याद करना भूलना नहीं।
--सीरवी प्रकाश पंवार
जन्म दिन पर अपनी अजीज मीत क़े लिए।

बुधवार, 4 जनवरी 2017

माँ का कवी हूँ....

एक नहीं अनेक माँओ की,
किस्मत की कलम हूँ मै,
किसी का भूत तो,
किसी का भविष्य उकेरा हैं,
अंजान हूँ मगर,
माँ का नाम उकेरा हैं,
छोटी सी कलम हूँ मगर,
किसी माँ की लकीरें उकेरी हैं,
किसी का दर्द उकेरा हैं,
तो किसी का कर्ज उकेरा हैं,
कभी अंगुली उठी हैं,
तो कभी हाथ बजा हैं,
फिर भी माँ कवी हूँ..
चुप नहीं बैठ सकता।
--सीरवी प्रकाश पंवार